टीवी मसाला

तो Rocky Jaiswal के मुंह पर ताला लगाकर हिना खान ने साथ बिताए 10 साल! वीडियो में भी सरेआम लगाई डांट

Hina Khan Not Let Rocky Jaiswal To Speak Video Goes Viral: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हिना खान ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान का हाल ही में एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह सरेआम अपने पति रॉकी जायसवाल को डांटती नजर आईं।

Image

फोटो क्रेडिट- हिना खान इंस्टाग्राम

Hina Khan Not Let Rocky Jaiswal To Speak Video Goes Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हिना खान बीते कुछ वक्त से काम से दूर थीं, लेकिन अब वह जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। हिना खान कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आएंगी। खास बात तो यह है कि हिना खान इस शो में अपने पति रॉकी जायसवाल संग कदम रखेंगी और प्यार की अग्निपरीक्षा भी देंगी। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में हिना खान (Hina Khan) एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रॉकी जायसवाल को डांटती-फटकारती नजर आईं।

हिना खान (Hina Khan) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिना खान वीडियो में कहती नजर आईं, "10 साल हो गए हमारी शादी को, पता ही नहीं चला कि कैसे बीत गए।" इसपर रॉकी जायसवाल कहते हैं कि मैं बोलूं? लेकिन हिना खान उन्हें डांट और फटकार देती हैं और बोलती हैं, "चुप हो जाओ, मैं बोल रही हूं ना।" हिना के तेवर देख रॉकी जायसवाल डर जाते हैं और अपने आपको वहीं शांत कर लेते हैं। हालांकि हिना और रॉकी ने ये वीडियो मजाक में बनाया है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

हिना खान (Hina Khan) ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "चुप हो जाओ, वरना पंगा पड़ जाएगा। सुखी जीवन का राज।" हिना खान और रॉकी जायसवाल का ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि हिना और रॉकी ने बीते 4 जून को शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास लोग ही शामिल हुए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article