Hina Khan Breast Cancer Treatment Update: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी ब्रेस्ट कैंसर बीमारी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ टीवी सेलेब्स के साथ-साथ कई फैंस भी कर रहे हैं। कई दिनों से हिना खान ने फैंस को अपनी बीमारी की अपडेट नहीं दी थी जिसके चलते सोशल मीडिया पर सभी ने उनसे सवाल किए थे। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी बीमारी और सेहत को लेकर अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने बताया की वह पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से गायब क्यूँ थी।
ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान (Hina Khan) ने फैंस को अपडेट देते हुए बताया कि मेरी अब तक 5 कीमोथेरपी हो चुकी है और 3 अभी बाकी है। मैं इस बीमारी से काफी अच्छे से लड़ रही हूँ लेकिन कुछ दिन काफी मुश्किल भरे गुजरे थे। मैं इसलिए सोशल मीडिया से गायब थी क्यूंकी मुझे अपने आप को ठीक करना था इस बीमारी से इस चीज के लिए मैं सभी से माफी मांगना चाहती हूं। आप लोग बस दुआ करते रहे की मैं जल्द से जल्द ठीक हो जाऊं, मुझे आप लोगों के प्यार की बहुत जरूरत है। यह एक फेज है बीत जाएगा, इससे गुजराना ही है और मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊँगी।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें हिना खान को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी है। हिना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस टीवी के साथ-साथ अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का चमका रही हैं। एक्ट्रेस बीमारी होने के बाद भी अपना काम जोरों-शोरों से कर रही हैं। हम आशा करते हैं की हिना जल्द ठीक होकर स्क्रीन पर वापिस लौटें।
