टीवी मसाला

रमजान में ब्लू सूट पहन बाहर निकलीं Hina Khan ने पैपराजी से मांगी माफी, मनाने के लिए ऑफर की चॉकलेट-आइसक्रीम

Hina Khan Wishes Ramzan Mubarak To Everyone Says Sorry To Paparazzi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में हिना खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से माफी मांगती नजर आईं।

Image

हिना खान ने पैपराजियों को दी रमजान की मुबारकबाद

Hina Khan Wishes Ramzan Mubarak To Everyone Says Sorry To Paparazzi: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर सालों तक लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया। अभी भी हिना खान भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं। हिना खान पर बीते साल ब्रेस्ट कैंसर जैसी मुसीबत आ गिरी थी, लेकिन इस गंभीर बीमारी में भी हिना खान (Hina Khan) ने हिम्मत बिल्कुल भी नहीं हारी। हिना खान धीरे-धीरे कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हो रही हैं। खास बात तो यह है कि रमजान में उन्होंने शिद्दत से रोजे रखने भी शुरू कर दिये हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लू आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं। लेकिन हिना खान वीडियो में पैपराजी से माफी मांगती दिखाई दीं।

हिना खान (Hina Khan) वीडियो में रॉयल ब्लू आउटफिट पहन पैपराजियों को पोज देती नजर आईं। तभी एक पैपराजी से हिना खान ने कहा, "आपको मैं स्पेशल सॉरी बोलूंगी। कुछ खाओगे, आइसक्रीम खाओगे, चॉकलेट खाओगे?" हिना खान ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ पैपराजियों को पोज दिया, वहीं जब किसी ने उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी तो हिना खान ने भी हाथ जोड़कर कहा, "जी आप सबको भी रमजान मुबारक।" बता दें कि हिना खान पैपराजियों के सामने थोड़ा देर से आई थीं। ऐसे में उन्होंने माफी मांगना बेहतर समझा। वहीं पैपराजी भी हिना खान को ये कहकर छेड़ते दिखे, "आपने हमें इंतजार करवाया है, अब आपको थोड़ा रुकना पड़ेगा।"

हिना खान (Hina Khan) के करियर की बात करें तो आखिरी बार वह 'गृह लक्ष्मी' सीरीज में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद कमाल की लगी। इस सीरीज में हिना खान के साथ चंकी पांडे और राहुल देव जैसे सितारे भी नजर आए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article