टीवी मसाला

Hina Khan का बाल भी बांका नहीं कर सकता ब्रेस्ट कैंसर, स्कूबा डाइविंग कर एक्ट्रेस ने दे डाली सबको हिम्मत

Hina Khan New Video : हिना खान( Hina Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह मालदीव में मजे करते हुए मौसम के नजारे ले रही है। वीडियो की शुरुआत में हिना खान स्विम सूट पहनकर जहाज के कोने पर खड़ी है .

Image

Hina Khan New Video

Hina Khan New Video : अभिनेत्री हिना खान( Hina Khan) इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर स्ट्रगल कर रही है। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित है जिसका इलाज अभी चल रहा है। कुछ दिन पहले हिना खान मालदीव में छुट्टियाँ मनाने गई थी। जहां पर उन्होंने अपने दर्द को भुलाकर खूब एन्जॉय किया। अभी हिना ने मालदीव की एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही है। उसे देखकर बाकी लोगों को भी हिम्मत मिल रही है।

हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह मालदीव में मजे करते हुए मौसम के नजारे ले रही है। वीडियो की शुरुआत में हिना खान स्विम सूट पहनकर जहाज के कोने पर खड़ी है और समुन्द्र में डुबकी लगाने के लिए तैयार है। वह पानी के अंदर जाती है और समुन्द्र के नजारे लेती है। हिना खान ये करते हुए पूरे जोश में और खुश नजर आ रही है। इसके बाद उनके पूरे टूर की एक झलक है। हिना खान की ये वीडियो उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रही है।

इसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि आपकी हिम्मत देखकर दूसरे लोगों को भी हिम्मत मिलती है। वो लोग जो कुछ नहीं करते घर पर ही परेशान रहते हैं, उन्हें सीखना चाहिए। वहीं इस पोस्ट पर अभिनेत्री लता सभरवाल ( Lata Saberwal) और हिना की ऑनस्क्रीन मां ने कमेंट किया है। हिना हॉर्स राइड कर रही है, गाड़ी चला रही है। ये वीडियो बेहद मजेदार है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article