Hina Khan Prays To Allah To Remove Her Pain From Life: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस कही जाती हैं। हिना खान ने कई टीवी शोज में काम किया है, जो टीआरपी में भी नंबर वन रहे हैं। चाहे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा हों या फिर 'कसौटी जिंदगी की' की कोमोलिका, हिना खान ने हर किरदार से वाहवाही ही बटोरी है। लेकिन इन दिनों हिना खान मुसीबतों से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस को कैंसर हो गया है, जिसका इलाज भी उन्होंने शुरू करा दिया है। कैंसर के कारण हिना खान (Hina Khan) को अपने बाल भी काटने पड़े थे। यूं तो उन्होंने बीमारी से लड़ने के लिए खूब हिम्मत दिखाई है। लेकिन अब उन्होंने अपनी जिंदगी के इस दर्द को मिटाने के लिए अल्लाह से दुआ भी मांगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में जरा सा बाल कटने पर रो पड़ी थीं Hina Khan, कैंसर के कारण खुद एक्ट्रेस को कैंची चलाता देख सहम उठे फैंस
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह अपना दर्द कम करने के लिए गुहार लगाती नजर आईं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी, जिसमें लिखा था, "अल्लाह के अलावा कोई आपका दर्द नहीं मिटा सकता।" इसपर हिना खान ने लिखा, "प्लीज अल्लाह प्लीज।" हिना खान की इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर कह सकते हैं कि भले ही एक्ट्रेस में हिम्मत बहुत है, लेकिन अपनी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए वह दिन-रात दुआ कर रही हैं।
बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने कुछ दिनों पहले अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह शॉर्ट हेयरकट फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनकी इस फोटो में सर्जरी के कुछ निशान भी नजर आए, जिसे एक्ट्रेस ने फैंस से बिल्कुल नहीं छुपाया। हिना की ये तस्वीरें देख फैंस की आंखें नम हो गई थीं। उन्होंने जल्द से जल्द एक्ट्रेस के ठीक होने की कामना की।
