टीवी मसाला

Anupama 11 July Episode Reaction: अनुज-अनुपमा के अधूरे मिलन को देख फूट-फूट कर रोए फैंस, आध्या की हरकत पर हुए आग बबूला

Anupama 11 July Episode Reaction: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में आज कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख फैंस अपने आँसू नहीं रोक पा रहे हैं। अनुज-अनुपमा की फिर एक बार अधूरे मिलन पे फैंस सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं, यहाँ पढिए फैंस के ईमोशनल रिएक्शन।

Image

Anupama 11 July Episode Fans Reaction

Anupama 11 July Episode Reaction: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज के एपिसोड में ऐसा धमाका हुआ जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी और फैंस को काफी बड़ा झटका मिला है। अनुपमा में आज आध्या चाकू की नोंक पर अपनी माँ से वादा लेती है की वह हमेशा-हमेशा के लिए अनुज की जिंदगी से दूर हो जाए। ऐसे में यह अनुज और अनुपमा के अधूरे मिलन को देख एक बार फी जहां कई फैंस ईमोशनल हुए वहीं दूसरी तरफ दर्शक गुस्से में आग बबूला हो गए हैं।

अनुपमा (Anupama) में आज आध्या अनुज और अनुपमा को हमेशा-हमेशा के लिए फिर एक बार अलग कर देगी। ऐसे में यह देख एक फैन ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है कि कोई ना हम फिर मिलेंगे (लीप के बाद) लेकिन दूर होने के लिए नहीं साथ आने के लिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आज के एपिसोड ने मुझे पहले से कहीं ज़्यादा दुखी कर दिया। फैंस के इस रिएक्शन से अनुपमा के मेकेर सको टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।

फैंस ट्विटर पर रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की एक्टिंग के कायल हो गए हैं एक बार फिर। फैंस ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि जब प्रदर्शन में उत्कृष्टता चरम पर होती है। वहीं एक फैन ने रूपाली गांगुली को टैग कर लिखा कि आप कितनी अच्छी अभिनेत्री हैं, आपकी कला प्रतिभा के आगे अनगिनत बार नतमस्तक हूँ। बात दें शो में अब लीप आने वाला है जिसका प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है जिसमें अनुज एक पागलखाने में नजर आ रहे हैं और अनुपमा के वृद्ध आश्रम चला रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article