टीवी मसाला

Hina Khan ने कैंसर को भुलाकर Do Patti की स्क्रीनिंग पर की शिरकत, पल-पल बेस्ट फ्रेंड का ख्याल रखते दिखे शहीर शेख

Shaheer Shaikh Takes Care Of Hina Khan At Do Patti Screening: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान बीती रात अपने दोस्त शहीर शेख की अपकमिंग मूवी 'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। वहां हिना खान को देख शहीर शेख की खुशी सातवें आसमान पर थी। उन्होंने पूरी स्क्रीनिंग के दौरान अपनी खास दोस्त हिना खान का खूब ख्याल भी रखा।

Image

हिना खान का शहीर शेख ने रखा ख्याल

Shaheer Shaikh Takes Care Of Hina Khan At Do Patti Screening: टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। शहीर शेख जल्द ही काजोल और कृति सेनन स्टारर 'दो पत्ती' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। बीती रात शहीर शेख की अपकमिंग मूवी 'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) भी अपना दुख और दर्द भुलाकर 'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। इससे जुड़ा हिना खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शहीर शेख स्क्रीनिंग के दौरान हिना खान का खूब ख्याल रखते नजर आए।

हिना खान (Hina Khan) के वायरल वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और ग्रे ट्राउजर पहनकर 'दो पत्ती' (Do Patti) की स्क्रीनिंग पर पहुंचती हैं। हिना खान स्क्रीनिंग पर शहीर शेख को गले लगाती हैं, वहीं शहीर की खुशी भी उन्हें देखकर सातवें आसमान पर होती है। वीडियो में नजर आया कि शहीर शेख कदम-कदम पर हिना खान का ख्याल रखते नजर आए। उनकी बॉन्डिंग देख फैंस ने भी उनकी नजर उतारी। एक यूजर ने लिखा, "जिंदगी में एक शहीर जैसा दोस्त तो होना चाहिए।" वहीं बाकी सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर वीडियो पर रिएक्शन दिया।

हिना खान के ठीक होने की फैंस ने मांगी दुआएं

हिना खान (Hina Khan) को 'दो पत्ती' (Do Patti) की स्क्रीनिंग पर देखकर फैंस ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कीं। एक यूजर ने लिखा, "अल्लाह जिंदगी दे फिर से। अल्लाह ताला बहुत रहम वाले हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान आपको खुश रखें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप जल्दी ही ठीक हो जाओगे।" बता दें कि हिना खान हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article