Hina Khan Lost Eyelashesh and brow: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी है जिसके लिए वह अपना इलाज करा रही हैं। हर कोई फैंस और टीवी सेलेब्स एक्ट्रेस की सलामती की दुआ करना नहीं भूलते। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया की कैसे कीमोथेरपी उनके शरीर का बुरा हाल कर रही है। कीमो के चलते एक्ट्रेस के बालों संग आंखों की पलकें और आइब्रो भी झड़ गई हैं।
हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर दिखाया गया की कैसे ब्रेस्ट कैंसर की कीमोथेरपी ने उनकी आंखों की पलकें और आइब्रो झड़ गई हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि जानना चाहते हैं कि मेरी प्रेरणा का करंट स्रोत क्या है? एक समय में एक शक्तिशाली और सुंदर ब्रिगेड का हिस्सा था जो मेरी आँखों को खूबसूरत करता था। मेरी लंबी और सुंदर पलकें..यह बहादुर, अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सब कुछ लड़ा है। मेरी आखिरी कीमो के करीब यह अकेली पलक मेरी प्रेरणा हैं।
हिना आगे लिखती हैं कि एक दशक से नकली बाल नहीं पहने हैं, असल में इससे भी ज़्यादा लेकिन अब मैं अपने शूट के लिए पहनती हूं। कोई नाआआआ.. सब ठीक हो जाना है। एक्ट्रेस की इस हालत में जज्बा देख फैंस काफी ज्यादा खुश और हिना को चीयरअप भी किया। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से लेकर मौनी रॉय तक जैसे टीवी सेलेब्स ने एक्ट्रेस की हौसला अफजाही की। बता दें एक्ट्रेस आखरी बार मनीष मल्होत्रा के शो में मॉडल बन रैम्प वाक किया।
