हिना खान को मालदीव वेकेशन पर लगी चोट, भारी दिल से एक्ट्रेस बोली 'छोटी-छोटी चोटें बहुत दुखी...'

Hina Khan Injured: टीवी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) मालदीव वेकेशन पर हैं, जहां से उन्होंने फैंस को निराश करने वाली खबर शेयर की है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि वो वेकेशन के दौरान चोटिल हो गई हैं। हिना खान (Hina Khan Injured) के फैंस ये पोस्ट देखकर चिंतित हो उठे हैं।

Hina Khan Injured: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हिना खान (Hina Khan) इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। हिना खान कैंसर जैसी बीमारी जूझ रही हैं, जिस लड़ाई में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल साथ हैं। हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी संग कुछ खुशनुमा पल बिताने के लिए मालदीव्स में हैं, जहां से एक बुरी खबर सामने आ रही है। हिना खान (Hina Khan Injured) ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उन्हें चोट लग गई है। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शरीर पर लगी चोट की तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो उठे हैं। फैंस के परेशान होने का एक बड़ा कारण हिना खान का भावुक पोस्ट है, जिसे पढ़कर कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं।

Hina Khan Injured

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट

हिना खान इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपने जीवन से जुड़ी सभी बड़ी जानकारियां देती रहती हैं। हिना खान ने कुछ देर पहले ही फैंस को बताया है कि वो मालदीव्स में चोटिल हो गई हैं। हिना खान ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'हम बड़ी-बड़ी तकलीफ झेल लेते हैं लेकिन ये छोटी-छोटी चोटें बहुत दुखती हैं। मुझे ये चोट मालदीव में लगी है।'

End of Feed