Hina Khan Gets Slap From Mother In Ramzan Over This Question: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रमजान के पाक महीने में हिना खान रोजे तो रख ही रही हैं, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस से भी बखूबी जुड़ी हुई हैं। हिना खान ने रमजान में कई ऐसे रील वीडियोज शेयर किये हैं, जिसने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में हिना खान का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में हिना खान (Hina Khan) के गाल पर तमाचे के बड़े-बड़े निशान छपे नजर आए। हिना खान के साथ-साथ उनके भाई के गाल पर भी तमाचे का निशान दिखाई दिया।
हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर ये रील वीडियो कुछ ही वक्त पहले शेयर किया था, जिसे अभी तक 62 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में हिना खान और उनका भाई सैंडविच खाते दिखाई दिया। हिना खान के वीडियो पर लिखा दिखाई दिया, "जब हम अपनी मां से पूछें कि इफ्तारी में बस इतना ही है।" हिना खान ने दिखाने की कोशिश की कि इस सवाल का जवाब मां का जोरदार थप्पड़ होता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, "बोलिये, इस वीडियो को खुद से जोड़ सकते हैं ना।"
हिना खान (Hina Khan) का ये वीडियो देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "हमें आपकी रमजान रील्स खूब पसंद आ रही हैं, इन्हें यूं ही शेयर करते रहें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मस्त है, यूं ही आप लोग लगी रहें।" हिना खान के वीडियो पर रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया।
