टीवी मसाला

'बहुत खोखली है ये...'- Erica Fernandes ने खोला एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काला-चिट्ठा, सरेआम बताए दबे राज

Erica Fernandes Reveals Dark Side Of Entertainment Industry: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। बीते दो साल से वह दुबई में रह रही हैं। वहीं हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान एरिका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काले-चिट्ठे खोले हैं।

Image

एरिका फर्नांडिस ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के खोले चिट्ठे

Erica Fernandes Reveals Dark Side Of Entertainment Industry: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब लोकप्रियता हासिल की। कभी सोनाक्षी बनकर तो कभी प्रेरणा बनकर, एरिका ने हर बार अपने किरदारों से लोगों का दिल जीता है। लेकिन बीते कुछ वक्त से एरिका फर्नांडिस ने एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है और वह दुबई में परिवार संग वक्त बिता रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया के जरिए एरिका फर्नांडिस हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) एक पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काले-चिट्ठे खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एरिका फर्नांडिस ने कास्टिंग काउच को लेकर भी काफी कुछ बयां किया।

एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सच्चाई बयां करते हुए कहा, "एक एक्टर होना ही यहां काफी नहीं है। लोगों को लगता है कि इंडस्ट्री बहुत ही मजेदार है और ग्लैमर से भरी है। लेकिन माफ करना, बहुत खोखली इंडस्ट्री है। ये बाहर से चमकदार दिखती है, लेकिन आपको अंदर कोई भी नहीं मिलेगा। आप अकेला महसूस करोगे। बहुत कम ऐसे लोग हैं जो अच्छे हैं। इंडस्ट्री में रहते हुए मुझे एहसास हुआ है कि सामने इंसान अलग होता है और पीठ पीछे अलग। ऐसा बहुत बार हुआ है कि जब मुझे लगा कि चीजें मेरे पास आ रही हैं, लेकिन ऐन मौके पर उनका रास्ता बदल दिया गया।"

एरिका फर्नांडिस ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा

एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद कास्टिंग काउच पर भी काफी कुछ कहा। एक्ट्रेक ने बताया, "ये लोगों के ऊपर निर्भर करता है कि वो कितनी दूर जाना चाहते हैं और क्या हासिल करना चाहते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो परवाह नहीं करते। अगर उन्हें कुछ चाहिए तो फिर वो सीमाएं नहीं देखते। वो उन्हें पाने के लिए हर सीमा पार कर देते हैं। जो कीमत चुकानी पड़ती है वो बहुत ज्यादा होती है। ये बहुत ही आसान राह होती है जो ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं रुकती। कई व्हॉट्सऐप ग्रुप ऐसे हैं जहां लोग चर्चा करते हैं कि उन्होंने ये 'रास्ते' अपनाए थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article