टीवी मसाला

Hina Khan ने सिर मुंडवाने के बाद लिया विग का सहारा, कैंसर को ठेंगा दिखाकर फ्लॉन्ट किया नया लुक

Hina Khan Flaunts New Look After Shaving Head: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले कैंसर के कारण सिर मुंडवा दिया था। लेकिन अब उन्होंने विग लगाकर नया हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट किया है।

Image

हिना खान ने विग अपनाकर फ्लॉन्ट किया नया लुक

Hina Khan Flaunts New Look After Shaving Head: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा बनकर कदम रखा था और सालों तक लोगों के दिलों पर राज भी किया था। लेकिन अब हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका इलाज एक्ट्रेस ने शुरू भी करा दिया है। ब्रेस्ट कैंसर के कारण ही हिना खान (Hina Khan) को अपने बाल तक कटवाने पड़े थे। छोटे-छोटे बाल करवाने के बाद हिना खान ने अपना सिर तक मुंडवा दिया। लेकिन खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस ने अब विग का सहारा लिया है और अपना नया लुक भी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया है।

हिना खान (Hina Khan) अपने लेटेस्ट वीडियो में विग का इस्तेमाल करती नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। हिना खान का नया लुक देखकर टीवी सितारे भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मौनी रॉय ने हिना खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "तुम अंदर और बाहर, दोनों ही से बेहद खूबसूरत हो।" वहीं गौहर खान ने हिना खान की तारीफ में लिखा, "बहुत प्यारी लग रही हो।" आशका गोराडिया ने वीडियो पर कमेंट किया, "बेहद खूबसूरत।" टीवी सितारों के अलावा फैंस भी हिना खान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने कैंसर से ग्रस्त होने के बाद भी अपने फैंस को प्रेरणा देना नहीं छोड़ा है। उनका लेटेस्ट वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "मैं खुद भी कैंसर से जूझ रही हूं। लेकिन जब भी मैं आपका वीडियो देखती हूं तो मुझे उम्मीद मिलती है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम दुनिया के लिए एक उदाहरण बन रही हो हिना खान।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article