टीवी मसाला

Hina Khan ने दिल के टुकड़े रॉकी जैसवाल पर लुटाया प्यार, बिमारी भूल मनाया फ्रेंडशिप डे का जश्न

Hina Khan Wished Rocky Jaiswal Friendship Day: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की बिमारी से जूझ रही है, ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल को विश किया और प्यारा सा नोट भी शेयर किया।

Image

Hina Khan Wished Rocky Jaiswal Friendship Day

Hina Khan Wished Rocky Jaiswal Friendship Day: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी बीमारी ब्रेस्ट कैंसर के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। सिर्फ यही नहीं हर कोई चाहे वो फैंस हो दोस्त, घरवाले या कई टीवी सेलेब्स एक्ट्रेस की ठीक होने की दुआ हर समय करते हैं। अपनी बीमारी से जुड़ा हर एक अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कल पूरी दुनिया ने फ्रेंडशिप डे मनाया ऐसे में हिना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल को विश किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह खूबसूरत तस्वीर।

कल 5 अगस्त को लोगों ने फ्रेंडशिप डे मनाया हर टीवी सेलेब्स और फैंस ने एक दूजे को विश किया। इसी बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान (Hina Khan) भी पीछे नहीं हटीं। अपनी ब्रेस्ट कैंसर बीमारी में भी हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल को अपना बेस्ट बडी और रॉकस्टार बताया। दोनों तस्वीर में काफी ज्यादा खुश लग रहे हैं और इसे देख फैंस भी दोनों की बलाएं ले रहे हैं। हिना के इस मुश्किल दौर में रॉकी उनके साथ खड़े हैं और कदम से कदम मिलाकर यह सफर तय कर रहे हैं। बात दें दोनों करीब 8 साल से एक दूजे को डेट कर रहे हैं।

Hina Khan Wished Rocky Jaiswal Friendship Day

Hina Khan Wished Rocky Jaiswal Friendship Day

हिना और रॉकी की पहली मुलाकात सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हुई थी। इस दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए साल 2018 में आए बिग बॉस सीजन 11 में रॉकी ने हिना को अपने दिल की बात कही थी। ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान को स्टेज 3 कैंसरे है ऐसे में वह इन दिनों कीमोथेरपी करा रही हैं इलाज के चलते।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article