टीवी मसाला

Hina Khan पर अचानक गिरा मुसीबतों का पहाड़, स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

Hina Khan Diagnosed With Stage 3 Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान पर अचानक ही मुसीबतें आ गिरी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस हिना खान की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।

Image

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

Hina Khan Diagnosed With Stage 3 Breast Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर हिना खान लाखों करोड़ों दिलों पर छा गई थीं। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 11' के जरिए भी घर-घर में सबकी पसंदीदा बन गई थीं। लेकिन हाल ही में हिना खान (Hina Khan) पर मुसीबतें आ गिरी हैं। दरअसल, हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। हिना खान की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी पोस्ट में प्राइवेसी की भी मांग की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हेलो दोस्तों, हाल ही में फैल रही कुछ अफवाहों को लेकर बातें साफ करनी है। मैं आप सभी फैंस से, जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हूं। मैं आप लोगों को बता दूं कि इस गंभीर बीमारी के बावजूद मैं अभी ठीक हूं। मैं मजबूत हूं और इस बात के लिए प्रतिबद्ध हूं कि मुझे इस बीमारी को हराना है। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इस बीमारी को मात देने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हूं।"

हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं आप लोगों से इस वक्त में अपनी निजता की मांग करती हूं। मैं आप लोगों के प्यार और आशीर्वाद की सराहना करती हूं। आप लोगों का अपना अनुभव और सुझाव मेरे लिए बहुत मायने रखेगा। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस वक्त में सकारात्मक रहना चाहती हूं। ऊपरवाले ने चहाता तो मैं इस बीमारी को हरा दूंगी और पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। आप लोग अपनी दुआों में मुझे याद रखना।" हिना खान की ये पोस्ट देख लता सबरवाल, रोहन मेहरा और आमिर अली जैसे सितारों ने उनकी हिम्मत बंधाने की कोशिश की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article