टीवी मसाला

कैंसर का दर्द झेल रही Hina Khan की अल्लाह ने सुनी दिल की मुराद, मदीना शरीफ में एक्ट्रेस ने खोला रोजा

Hina Khan Breaks Fast In Madina Sharif In Front Of Roza E Rasool: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मदीना शरीफ में बैठकर रोजा खोलती नजर आईं।

Image

हिना खान ने मदीना शरीफ में खोला रोजा

Hina Khan Breaks Fast In Madina Sharif In Front Of Roza E Rasool: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हिना खान को उनके रोल अक्षरा के लिए आज भी जाना जाता है। एक्ट्रेस इन दिनों उमराह करने सऊदी अरब गई हैं, जहां से वह लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस के साथ भी जुड़ी हुई हैं। हिना खान (Hina Khan) ने काबा शरीफ का वीडियो साझा कर बताया था कि उन्हें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि इस साल वह उमराह करने आ भी पाएंगी, लेकिन अल्लाह ने उनकी मुराद सुन ली। वहीं अब हिना खान ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मदीना शरीफ में बैठकर रोजा खोलती नजर आईं।

हिना खान (Hina Khan) अपने वीडियो में मस्जिद-ए-नबवी के सामने बैठी नजर आईं। ब्लैक अबाया और हिजाब में हिना खान का लुक देखने लायक रहा। हिना खान ने रोजा-ए-रसूल के सामने बैठकर जानमाज बिछाई और उसपर इफ्तारी का सामान सजाया। एक्ट्रेस ने मदीना शरीफ में रहते हुए अपना रोजा खोला और इसकी झलक फैंस को भी दिखाई। हिना खान ने वीडियो शेयर कर कैप्क्शन में लिखा, "तमन्ना थी कि मदीना में रोजा हो और सामने हुजूर पाक का रोजा हो। मदीना, रसूलअल्लाह सल्ललाहू अलैहे वसल्ल्म का शहर। शांति का वो एहसास, ठंडक, यहां की हवाएं, खुशी, आध्यात्मिक जुड़ाव, जहां हर चीज सही महसूस होती है।"

हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने दिल की बातें बयां करते हुए आगे लिखा, "वो कहते हैं कि मदीना में रमजान कहीं और के हजारों महीने रोजा रखने के बराबर है। और इसी तरह मुझे भी महसूस हुआ। और क्या चाहिए, अल्हमदुलिल्लाह।" बता दें कि हिना खान अपने कजन के साथ उमराह करने गई हैं। एक्ट्रेस की कुछ वक्त पहले ही सर्जरी हुई थी, जिससे धीरे-धीरे हिना खान ठीक हो रही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article