टीवी मसाला

कैंसर का गम भूलाकर कबूतरों संग खेलती नजर आईं Hina Khan, ब्लैक हिजाब में बेहद नूरानी लगा मुखड़ा

Hina Khan Looks Adorable In Black Hijab Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों उमराह के लिए सऊदी अरब में मौजूद हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर मौजूद कबूतर के साथ खेलती दिखीं। हिना खान का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Image

हिना खान ब्लैक हिजाब पहन लगीं प्यारी

Hina Khan Looks Adorable In Black Hijab Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान इन दिनों उमराह करने के लिए सऊदी अरब गई हैं। वहां रहते हुए भी एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। बीते दिन हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काबा शरीफ के सामने सिर झुकाकर भावुक हो गईं। हिना खान (Hina Khan) ने अपने वीडियो में जाहिर किया कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं लगा था कि वह इस बार सर्जरी के बाद उमराह करने आ भी पाएंगी। लेकिन अल्लाह ने उन्हें यहां तक पहुंचा दिया। वहीं अब हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर मौजूद कबूतरों के साथ खेलती दिखाई दीं।

हिना खान (Hina Khan) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो में नजर आया कि हिना खान पार्किंग के पास मौजूद ढेर सारे कबूतरों को देख खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने उन पक्षियों के साथ खेलते हुए वीडियो बनाया। इस दौरान हिना खान के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। वहीं ब्लैक अबाया और हिजाब में हिना खान का लुक तारीफ के लायक लगा। मानो उनके चेहरे पर अलग ही नूर आ गया हो। हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मस्जिद-ए-कूबा गए थे। वापसी में पार्किंग में कबूतर दिख गए। एक वीडियो तो बनता है ना।"

हिना खान (Hina Khan) के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को देख लिखा, "माशाअल्लाह।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अल्लाह कबूल फरमाए और आपको हिदायत दे। आमीन।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बेशक, आप ढेर सारे प्यार और सपोर्ट के लायक हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article