Hina Khan New Video: टीवी इंडस्ट्री कि जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर बीमारी से जूझ रही हैं और इस मुश्किल घड़ी को एक मुस्कान से काट रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस काफी एक्टिव और अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह खूबसूरती की मूर्त लग रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए हिना की वायरल वीडियो की एक झलक।
हिना खान (Hina Khan) ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की है जिसमें मल्टी कलर अनारकली सूट में वो अदाएं दिखा रही हैं। सिर्फ इतना ही खुद को एक्ट्रेस ने देसी गर्ल भी बताया। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से हिना खान ने अपने बाल और आंखों कि पलकें तक खो दी है। इतना कुछ हो जाने के बाद हिना खान का हौसला कम नहीं हो रहा है और इसमें साथ फैंस, परिवार और अन्य टीवी सेलेब्स दे रहे हैं। हिना खान के यह देसी गर्ल लुक पर फाइंड जमकर अपना प्यार लूटा रहे हैं।
बात दें हिना खान ने यह लुक एकता कपूर की दिवाली पार्टी में कैरी किया था। एक्ट्रेस अपनी बीमारी के बीच में काम कर रही हैं जो काबिले तारीफ है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से हिना ने टीवी की दुनिया में पैर रखा था जिससे वह रातों-रात मशहूर हो गईं। हम आशा करते हैं की हिना कैंसर की जंग जीत जाए और वापिस छोटे परदे पर दिखें।
