टीवी मसाला

Bigg Boss 18: शहजादा धामी ने शिल्पा शिरोडकर को दे डाली सरेआम गंदी गाली, अब वीकेंड के वार पर क्या होगा अंजाम?

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami called Shilpa Shirodkar 'kamini': सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इस समय जंग का मैदान बना हुआ है। घर में झगड़े और मनमुटाव बढ़ते जा रहे हैं। अब बीते एपिसोड में शहजादा धामी ने श्रुतिका से बात करते हुए शिल्पा शिरोडकर को लेकर बहुत सी बातें की हैं, उन्हें गाली तक दी है। आइए देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami called Shilpa Shirodkar kamini

Bigg Boss 18 Shehzada Dhami called Shilpa Shirodkar kamini: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। घरवाले भी अपने खेल से फैंस का दिल जीतने में लगे हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच पिछले कुछ समय से बिग बॉस का घर जंग का मैदान बना हुआ है। शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) के बीच भी झगड़ा देखने को मिल चुका है। अब बीते एपिसोड में शहजादा धामी ने श्रुतिका से बात करते हुए शिल्पा शिरोडकर को लेकर बहुत सी बातें की हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में शहजादा धामी ने श्रुतिका से बात करते हुए शिल्पा शिरोडकर के बारे में कई बातें कही हैं। शहजादा धामी ने कहा, “जो लोग दुश्मन लगते थे वो नहीं लग रहे हैं। जो लोग अपने थे वो दुश्मन लग रहे हैं।” इसके बाद शहजादा ने शिल्पा शिरोडकर को गंदी गाली देते हुए उन्हें "कामिनी" कहा और कहा कि वह "बहुत ज्यादा" टॉक्सिक हैं। हालांकि अब वीकेंड के वार को सलमान खान शहजादा की क्लास लगाते नजर आएंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

इसके अलावा बीते एपिसोड में चाहत और विवियन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। विवियन ने चाहत से पूछा, “तुमने ये क्या किया है?” उसने जवाब दिया, “ये कपड़े नहीं उतरेंगे, मुझे इन्हें आज धोना है।” विवियन ने तभी कहा "इसे हटाना होगा” चाहत ने फिर चिल्लाते हुए कहा, “तुम किसी लड़की के कंटेनर को इस तरह नहीं छू सकते,” विवियन ने जवाब दिया, “चिल्लाओ मत। अपनी गलती मानिए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article