टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन के लिए कन्टेस्टन्ट को तगड़ा 'करेंट शॉक' देंगे बिग बॉस, घरवालों के निकालेंगे आंसू

Bigg Boss 18 Nomination Task: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर रहा है। इस बीच बिग बॉस इस हफ्ते के नॉमिनेशन से लेकर फिर एक बार वापिस आ गए हैं। अब देखना है कि इस वीक कौन घर से बेघर होने वाला है। ​​​​​​

Image

Bigg Boss 18 Nomination Task

Bigg Boss 18 Nomination Task: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन करने में लगा है। घर में कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने गेम से फैंस का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, बिग बॉस के घर में झगड़े और मनमुटाव बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच जंग छिड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अविनाश के साथ चाहत पांडे का रिश्ता भी पटरी से बाहर आ चुका है। इन सब के बीच बिग बॉस भी घरवालों के आंसू निकालने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। आज मेकर्स ने नया प्रोमो साझा किया है जिसमें बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क के दौरान कन्टेस्टन्ट को तगड़ा शॉक देते नजर आते हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस हफ्ते के नॉमिनेशन का प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि "बिग बॉस घरवालों को बोल रहे हैं की दुश्मन का दिया हुआ वर इतना दर्द नहीं देता है जितना दोस्त का देता है। समय आ गया है इस हफ्ते के नॉमिनेशन का। आज नॉमिनेशन के वक्त कुछ रिश्तों का मत कम होने वाला है। जो नाम सुनकर आप सभी शॉक होने वाले हैं। इसके बाद प्रोमो में सभी घरवाले अपने-अपने नाम का शॉक बैंड पहनते नजर आते हैं। इस बैंड के जरिए सभी को शॉक लगता है। इस पर बिग बॉस बोलते हैं कि आज जिसको सबसे ज्यादा शॉक मिलेगा वह नॉमिनेटिड होगा।

बता दें कि पिछले हफ्ते के नॉमिनेशन के बाद मुस्कान बामने और नायर बेनर्जी का पत्ता घर से साफ हो चुका है। अब देखना है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article