टीवी मसाला

Asim Riaz की शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं Himanshi Khurana, ब्रेकअप के दर्द से आज भी होती है एक्ट्रेस को तकलीफ

Himanshi Khurana Will Never Reconcile With Asim Riaz: पंजाबी सिनेमा से बिग बॉस 13 तक आने वाली हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं उनसे जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि अब हिमांशी खुराना दोबारा कभी आसिम रियाज के पास नहीं जाना चाहती हैं।

Image

आसिम रियाज के पास दोबारा नहीं जाना चाहतीं हिमांशी खुराना

Himanshi Khurana Will Never Reconcile With Asim Riaz: 'बिग बॉस 13' के चर्चित कंटेस्टेंट्स आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी ने अपने रिलेशनशिप के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों को फैंस ने खूब प्यार दिया था, साथ ही उनकी केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक थी। लेकिन बीते साल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने अलग होने का फैसला किया। उन्होंने धर्म के कारण अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं अब हिमांशी खुराना से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है कि एक्ट्रेस दोबारा कभी आसिम रियाज के पास नहीं जाना चाहतीं।

हिमाशी खुराना से जुड़े सूत्रों ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि एक्ट्रेस आसिम रियाज से जुड़ी किसी भी चीज पर रिएक्शन नहीं देना चाहती हैं। हिमाशी खुराना से जुड़े सूत्र ने इस बारे में कहा, "हिमांशी बहुत ही सहनशील लड़की हैं और उन्होंने आसिम रियाज की मिस्ट्री गर्ल के साथ आई फोटोज पर भी रिएक्शन न देना ही बेहतर समझा। मामला पहले थोड़ा उलझ गया था। आखिर में दोनों के धर्म के कारण वे अलग हो गए। इस मामले पर हिमांशी बहुत ही सहनशील है और इसपर बात न करना ही बेहतर समझती है। उन्हें आगे बढ़ने भी वक्त लगा था।"

हिमांशी खुराना से जुड़े सूत्र ने बताया कि वह न तो आसिम रियाज की जिंदगी में दोबारा जाना चाहती हैं और न ही उन्हें आने देना चाहती हैं। सूत्र ने कहा, "वह उनके साथ दोबारा नहीं आना चाहतीं। उनकी जिंदगी में दोबारा मुड़ने का कोई प्लॉइंट ही नहीं है। अगर वह किसी के साथ आगे चलकर रिलेशनशिप में आती भी हैं तो वह आसिम रियाज तो बिल्कुल नहीं होंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article