Asim Riaz Return to India: कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो की शूटिंग रोमानिया में शुरू हो चुकी है जिसका अपडेट हिस्सा लिए हुए स्टार्स देते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी सभी बड़ी खबरें आग की तरह वायरल होती रहती हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी की स्टार आसिम रियाज़ की रोहित शेट्टी संग बहस और अन्य कंटेस्टेंट संग बतमीजी करने के चलते निकाल दिया गया था। ऐसे में अब टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत कर सूत्रों के बताया की आसिम लौट आएं हैं लेकिन इस समय वह सभी के बीच सामने आना नहीं चाहते।
टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत कर आसिम रियाज (Asim Riaz) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आसिम रियाज़ एक अहंकारी व्यक्ति हैं और उन्हें लगा कि रोमानिया में उनके लिए कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है, जहां वह खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग कर रहे थे। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से माफी मांगने के कुछ ही दिनों बाद, उन्होंने अपना बैग पैक किया और भारत लौट आए। हालाँकि, वह फिलहाल छिपने रहने की स्थिति में है और एक्टर नहीं चाहता कि उसके एलिमिनेशन के बारे में अब और बात की जाए।
सिर्फ यही नहीं एक्टर से इस बारे में कोई सवाल नया पूछे जाए जिसके लिए वह अभी गुप्त रूप में रहना चाहते हैं। हालांकि अभी तक किस शहर में आसिम रियाज़ छुपे बैठे हैं उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बात दें की शो खतरों के खिलाड़ी 14 को अब तक शालीन भनोट और करणवीर मेहरा दो कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट मिल गए हैं।
