थाईलैंड की सड़कों पर Himanshi Khurana संग दिखे Asim Riaz, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

Himanshi Khuarana and Asim Riaz: ब्रेकअप की खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए 'बिग बॉस 13' फेम असीम रियाज (Asim Riaz) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के साथ हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर की है। दोनों इस समय थाईलैंड में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं।

Himanshi Khuarana and Asim Riaz: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से असीम रियाज (Asim Riaz) को खूब लोकप्रियता मिली थी। इस सीजन में पंजाबी की ऐश्वर्या उर्फ हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी हिस्सा लिया था। इस शो पर भी दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। असीम रियाज ने हिमांशी खुराना ने खुलेआम अपने प्यार इजहार किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में असीम रियाज ने हिमांशी खुराना के साथ हाथों में हाथ डाले एक पिक शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद दोनों के फैन्स बेहद खुश हैं।

Himanshi Khurana and Asim Riaz

'बिग बॉस 13' फेम असीम रियाज और हिमांशी खुराना इस समय थाईलैंड में एक-साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने इस ट्रिप से कई पिक्स इंटरनेट पर शेयर की हैं। असीम और हिमांशी की हाथों में हाथ वाली पिक ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। हिमांशी खुराना ने भी असीम रियाज की इन पिक्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा, '#BFF #BFFR'

End of Feed