Asim Riaz संग ब्रेकअप के बाद अब शादी के मंडप में बैठेंगी Himanshi Khurana? दुल्हन के जोड़े में प्यारी लगीं एक्ट्रेस

Himanshi Khurana To Tie Knot Soon Fans Assume After Seeing Bridal Look: पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 से भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक वायरल हो रहा है, जिसे देख अटकलें लग रही हैं कि वह शादी करने वाली हैं।

Himanshi Khurana To Tie Knot Soon Fans Assume After Seeing Bridal Look: पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हिमांशी खुराना ने पंजाबी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई थी। वहीं इसके बाद हिमांशी खुराना ने 'बिग बॉस 13' में भी कदम रखा, जहां उनकी और आसिम रियाज की लव स्टोरी शुरू हुई। लेकिन बीते साल दिसंबर में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप हो गया। जहां आसिम रियाज (Asim Riaz) की जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दे दी है तो वहीं हिमांशी खुराना (Himanshi Kurana) से जुड़ी ऐसी कोई भी खबर सामने नहीं आई थी। लेकिन अब हिमांशी खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन बनीं नजर आईं।

हिमांशी खुराना दुल्हन के अवतार में आईं नजर

End of Feed