Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Reveals Everybody Poked Asim Riaz: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कुछ दिनों पहले आसिम रियाज का अभिषेक कुमार, शालीन भनोट और बाकी कंटेस्टेंट्स से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद आसिम रियाज ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में स्टंट करने से भी मना कर दिया था। रोहित शेट्टी संग भी उनकी तू तू, मैं-मैं हुई थी, जिसके बाद आसिम रियाज (Asim Riaz) को 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर कर दिया गया। अभिषेक कुमार से लेकर शालीन भनोट तक ने आसिम रियाज को मामले का दोषी बताया था। वहीं अब शिल्पा शिंदे ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हुए मामले को सबके सामने जाहिर किया।
'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में आसिम रियाज (Asim Riaz) के झगड़े पर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की। शिल्पा शिंदे ने इस सिलसिले में कहा, "आसिम रियाज एक तरफ अकेला था और बाकियों ने उसके खिलाफ गैंग बना ली थी। उसे बार-बार उकसा रहे थे, उसे पोक कर रहे थे, क्योंकि उन्हें आसिम रियाज का नेचर मालूम है। इस मामले में कोई भी सही या गलत नहीं है। मैं तो यही कहूंगी कि हर कोई यहां पर पूरी तरह गलत था।" आसिम रियाज के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया कि सबने उसे लक्ष्य बना लिया था और बार-बार उसे परेशान कर रहे थे।
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) कंटेस्टेंट आसिम रियाज के नेचर के बारे में भी बात की। शिल्पा शिंदे ने कहा, "वो आक्रामक नहीं था, लेकिन बहुत पातूनी है। वो अपना अनुभव और अपना दर्द साझा करना चाहता था, जिससे वो गुजर चुका है। उसको ज्यादा बोलने की आदत है। उसको चुप कराना पड़ता है। उसके बोलने का अंदाज गलत हो सकता है।"
