हरियाणवी सिंगर Sapna Chaudhary और उनकी फैमिली पर हुई FIR, दहेज मांगने का मामला दर्ज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 4, 2023, 05:51 PM IST

FIR Against Haryanvi singer Sapna Chaudhary and her family: सपना चौधरी की भाभी ने पूरे ससुराल के खिलाफ दहेज की मांग की शिकायत दर्ज कराई है। सपना की भाभी ने उनके परिवार पर क्रेटा गाड़ी मांगने, मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसी मामले में पूरे चौधरी परिवार पर केस दर्ज कराया गया है।

FIR Against Sapna Chaudhary and her family: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर से विवादों में आ गई हैं। सपना अपने डांस के साथ कई विवादों को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। एक बार फिर सपना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सपना की भाभी ने डांसर सहित अपनी सास नीलम, पति करण पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पलवल महिला थाने में केस दर्ज कराया है।

Sapna Chaudhary

जी हां, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भाभी को परेशान करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया गया है। पलवल पुलिस ने सपना के भाई करण और मां नीलम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

End of Feed