टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: चौहान परिवार में होगी सई की वापसी, पाखी को होगी जलन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2023, 07:07 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल फैमिली ट्रैक चल रहा है। वीणू को लेकर सई और विराट के बीच में लगातार नोकझोंक हो रही है। सई ने चौहान परिवार को वीणू की कस्टडी के लिए कोर्ट का नोटिस भेजा है।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। पत्रलेखा विनायक और सई को दूर करने के लिए तमाम कोशिश कर रही हैं। लेकिन उसके सभी प्लान पर बार- बार पानी फिर जा रहा है। पाखी नहीं चाहती कि विराट दोबारा सई और सवि के करीब जाए। विराट विनायक की सलामती के लिए पूजा करता है। विराट विनायक की सलामती के लिए सई और सवि के साथ पूजा करते हैं। विराट पाखी से कहता है कि किसी तरह का ड्रामा मत करो। सई और सवि विनायक और विराट के साथ पूजा करते हैं। सई हर हालत में अपने बेटे को पाना चाहती हैं।

ये देखना दिलचस्प होगा कि पत्रलेखा कितनी जल्दी इस सच्चाई को अपनाती हैं। सई ने विराट और पाखी के खिलाफ विनायक की कस्टडी की मांग की है। विराट चाहता है कि सई पाखी की हालत को समझे और अपने इस फैसले से पीछे हट जाए।

चौहान परिवार में होगी सई की वापसी

सई इस बात के लिए तैयार नहीं है कि पाखी अब विनायक की परवरिश करें। उसका कहना है कि उसने इतने सालों तक विनायक को अपने पास रखा है और वो इस बार अपना इरादा नहीं बदलने वाली हैं। पाखी की वजह से विराट और सई के बीच नोकझोंक होती हैं। सई विनायक की कस्टडी का केस हार जाएगी। कोर्ट फैसला देती है कि विनायक को विराट और पाखी ने गोद लिया है और उसे अच्छे परवरिश मिल रही हैं। इस फैसले से सई पूरी तरह से टूट जाएगी। क्या सई वीणू को इतनी आसानी से जाने देगी।

विनायक चाहता है कि वो अपनी दोनों मां के साथ रहें। सई विनायक की खुशी के लिए चौहान परिवार में वापसी करेंगी। क्या पाखी और सई अपने बेटे के लिए भूला देंगी अपनी दुश्मनी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article