टीवी मसाला

Anupama Spoiler : छोटी अनु के असली पिता का खुलेगा सच, माया-मोहित की CID सामने लाएगी असलियत!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 4, 2023, 05:23 PM IST

Anupama TV Serial Spoiler alert and Upcoming Twist update: टीवी सीरियल अनुपमा में अंकुश सबके सामने माया का तमाशा बनाएगा और उसे 'बाजारू औरत' कहेगा। अंकुश की बातें सुनने के बाद माया उसे जोरदार तमाचा मारेगी। अब भरी महफिल में अंकुश की हरकत के लिए अनुपमा और अनुज उससे माफी मांगेंगे।

Image

anupama Spoiler News

Anupama Upcoming Twist update: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। सीरियल का ट्रैक छोटी अनु के इर्द-गिर्द है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है आखिर उसका असली बाप कौन है? यहां तक कि अनुपमा ने भी कई बार माया से जानने की कोशिश की है कि छोटी अनु का असली पिता कौन है। लेकिन खास बात तो यह है कि जल्द ही इस राज से भी पर्दा उठने वाला है। छोटी अनु की बर्थडे पार्टी में खूब हंगामा होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी सीरियल में अंकुश सबके सामने माया का तमाशा बनाएगा और उसे 'बाजारू औरत' कहेगा। अंकुश की बातें सुनने के बाद माया उसे जोरदार तमाचा मारेगी। अंकुश की हरकत के लिए अनुपमा और अनुज उससे माफी मांगेंगे। अब माया सबको छोटी अनु के असली पिता का नाम बताएगी। ये कोई और नहीं बल्कि 'अनुज कपाड़िया' है। अनुज और अनुपमा ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि वनराज, काव्या को लंदन जाने से रोकने के लिए उसके करीब जाने की कोशिश करता है। वनराज, काव्या से कहता है कि तुम्हें जो करना है करो, लेकिन भारत से बाहर मत जाओ। वह माया और मोहित को लेकर कहता है कि मोहित मुझे अजीब लगता है और माया भी मुझे समझ नहीं आ रही है। लेकिन काव्या उल्टा उसे खरी-खोटी सुनाकर वहां से चली जाएगी।

बता दें कि बीते दिन के एपिसोड में माया किसी शख्स से बात करती दिखाई दी थी, जिससे उसने कहा था कि मुझे मेरी बेटी से मिलवाने के लिए शुक्रिया। लेकिन यह सीक्रेट मैन कोई और नहीं बल्कि मोहित है। हालांकि शो में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहित के इरादे क्या हैं और उसने काव्या का इस्तेमाल क्यों किया। वहीं छोटी अनु के बहाने माया के असली इरादे क्या हैं। यही सब पूरी कहानी पता लगाने के लिए अनुपमा में CID की एंट्री होगी। अब सीआईडी पता करके बताएगी कि माया और मोहित की असली कहानी क्या है?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article