टीवी मसाला

ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे थे GHKKPM के सत्या, लिवइन में रहने के बाद Harshad Arora का हुआ ब्रेकअप

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 3, 2023, 11:19 AM IST

GHKKPM Actor Harshad Arora breakup with TV actress: टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा​ ने बताया कि अपर्णा कुमार और उनके बीच एक खूबसूरत बॉन्ड था जब तक यह चला। लेकिन यह शादी में खत्म नहीं हो सका। इसलिए, उन्होंने एक अच्छे नोट पर पारस्परिक रूप से अलग होने का फैसला किया।

Image

harshad arora and aparna kumar

Harshad Arora Breakup with Aparna Kumar: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल छोटे परदे के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। हाल ही में शो में हर्षद अरोड़ा ने नई एंट्री ली है और वो गुम है किसी के प्यार में डॉ. सत्या की भूमिका से प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। अब जल्द ही सीरियल में सई और डॉक्टर सत्या के बीच एक नई प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है। शो में अब सई और सत्या की शादी की ट्रैक आएगा। वैसे बात अगर हर्षद अरोड़ा की रियल लाइफ की करें तो वो सिंगल हैं। मई 2022 में ही हर्षद अरोड़ा अपनी गर्लफ्रेंड अपर्णा कुमार से अलग हुए हैं।

हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार लगभग पांच साल से डेटिंग कर रहे थे। अब अपने ब्रेकअप पर हर्षद ने बताया कि रिश्ते हमेशा के लिए नहीं रहते। एक रिश्ते के लिए काफी मेहनत और निवेश की जरूरत होती है। फिलहाल प्यार तलाशने की बजाय काम पर बहुत अधिक ध्यान दे रहा हूं। हर्षद और अपर्णा दोनों कुछ साल से साथ रह रहे थे। एक्टर ने बताया कि उनके बीच बहुत मतभेद थे। ऐसा लगता है कि चीजें सही दिशा में नहीं बढ़ीं। इसलिए, उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा ने बताया कि अपर्णा कुमार और उनके बीच एक खूबसूरत बॉन्ड था जब तक यह चला। लेकिन यह शादी में खत्म नहीं हो सका। इसलिए, उन्होंने एक अच्छे नोट पर पारस्परिक रूप से अलग होने का फैसला किया। इधर अपर्णा कुमार ने बताया कि रिश्ते को गरिमा देना महत्वपूर्ण था क्योंकि वे चार साल से साथ थे। वह इस मामले पर चुप रहना चाहती हैं। हर्षद अरोड़ा और वह मायावी मलिंग के सेट पर मिले थे। इस शो में अपर्णा ने उनकी मां की भूमिका निभाई थीं।

अब खबर है कि हर्षद चोपड़ा, त्रिधा चौधरी को डेट कर रहे थे। वह दहलीज शो के उनकी को-स्टार थी। त्रिधा ने पुष्टि की थी कि वे साथ थे लेकिन वे अलग हो गए हैं। वैसे भी हर्षद अरोड़ा अब एक टॉप रेटेड शो में वापस आ गए हैं। हर्षद एक अच्छे अभिनेता हैं और वो कभी प्रशंसकों को निराश नहीं करते हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article