US में इंडियन कपल से नस्लीय भेदभाव देख फूटा Gurmeet Choudhary का गुस्सा, बोले- 'बहुत हो गई चुप्पी...'

Gurmeet Choudhary Reaction Racist Attack On Indian Couple: यूएस से भारतीय कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। इस पर गुरमीत चौधरी ने रिएक्शन दिया है।

Gurmeet Choudhary Reaction Racist Attack On Indian Couple: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंडियन कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल यूएस में मौजूद है और वहां उन्होंने नस्लीय भेदभाव का सामना कर रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भारतीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। लोग काफी भड़के हुए हैं और अब टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने भी इस पर बयान जारी किया है। गुरमीत ने साफ शब्दों में कहा है कि अब सम्मान के लिए जवाब देना जरूरी है। (ये भी पढ़ें: Aditya Seal-Anushka Ranjan के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, शादी के 5 साल बाद बनेंगे मम्मी-पापा)

gurmeet choudhary

gurmeet choudhary (photo credit- instagram)

भारतीय कपल के साथ नस्लीय भेदभाव से भड़के गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने वो वीडियो भी अपने पोस्ट के साथ लगाया। गुरमीत ने वीडियो पर कड़ी प्रतक्रिया देते हुए कहा कि अब इन घटनाओं को हलके में लेने की जरूरत नहीं है और ना ही नजरअंदाज करने की जरूरत है। गुरमीत ने अपने पोस्ट में किसी देश या फिर किसी समुदाय की बात नहीं की। उन्होंने लिखा, 'दुनिया में कहीं भी भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को अब सामान्य नहीं माना जा सकता। सालों तक, कई लोग चुप रहे, अपमानों को नजरअंदाज करते रहे और आगे बढ़ते रहे। लेकिन सम्मान कोई विकल्प नहीं है। भारतीय अपनी कड़ी मेहनत, प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और मानवता से वैश्विक स्तर पर योगदान देते हैं। हम भी दूसरों की तरह ही सम्मान और गरिमा के हकदार हैं। यह किसी देश या लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि नस्लवाद के खिलाफ है। अब बहुत हो गई चुप्पी। सम्मान के लिए खड़े हों। मानवता के लिए खड़े हों।' (ये भी पढ़ें: 'मैंने मां को ब्लॉक किया', Rashami Desai ने जिंदगी के सबसे खतरनाक समय का किया खुलासा, सबको बनाया दुश्मन?)

    गुरमीत चौधरी का टीवी शो

    बता दें कि गुरमीत चौधरी टीवी से दूर हैं। वह आखिरी बार शो 'कमांडर करण सक्सेना' में नजर आए थे। इस शो में गुरमीत ने रॉ एजेंट का रोल निभाया था। वहीं, टीवी सीरियल की बात करें तो वह 'पुनर्विवाह - जिन्दगी मिलेगी दोबारा' में दिखे थे। इसके अलावा, वह 'यश सिंधिया' और 'रामायण' का भी हिस्सा बने थे।

    End of Feed