Aditya Seal and Anushka Ranjan First pregnancy: टीवी एक्टर आदित्य सील ने अपने फैंस को गुडन्यूज दे दी है। आदित्य सील अपनी निजी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, लेकिन इस बार एक्टर ने अपने पहले बेबी की गुड न्यूज फैंस को दी है। आदित्य सील की पत्नी अनुष्का रंजन मां बनने वाली हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी न्यूज सोशल मीडिया पर खास अंदाज में रिवील की है, जिसके बाद से ही कपल को ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। आइए आपको आदित्य सील और अनुष्का रंजन की फोटोज दिखाते हैं, जो उन्होंने खास मौके पर शेयर की हैं।
आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आदित्य ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है, बल्कि उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी है उस पर बाप लिखा है। यानी आदित्य बाप बनने वाले हैं।
इस तस्वीर में आदित्य और अनुष्का एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और दोनों के चेहरे पर स्माइल है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए दोनों बहुत खुश हैं। इस तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप साफ झलक रहा है।
इस तस्वीर में आदित्य सील की पत्नी अनुष्का रंजन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। आदित्य ने अपनी पत्नी के बेबी बंप पर अपना हाथ रखा है और अनुष्का ने भी आदित्य के हाथ को पकड़ रखा है। इस मोमेंट को दोनों काफी फील कर रहे हैं, जो उनकी चेहरे की स्माइल से समझा जा सकता है।
आदित्य सील ने इन तस्वीरों के साथ खास कैप्शन लिखा है। एक्टर ने लिखा, 'मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं। मुझे किसी चीज ने तैयार नहीं किया था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितना बड़ा सौभाग्य साबित होगा।' आदित्य का ये कैप्शन फैंस का दिल छू रहा है।
आदित्य सील और अनुष्का रंजन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। फैंस और सेलेब्स कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। मौनी रॉय ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, 'हार्दिक बधाई।' अनन्या पांडे ने लिखा, 'बधाई हो।' रकुल प्रीत ने भी बधाई हो लिखा। वहीं, मनीष मल्होत्रा ने ढेर सारे हार्ट इमोजी भेजे। इसी तरह सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी साल 2021 में हुई थी। दोनों शादी से पहले काफी समय तक डेटिंग लाइफ को एन्जॉय कर चुके थे। कपल की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे नजर आए थे। आदित्य ने अपने करियर में टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह काम कर चुके हैं।