Govinda के डिस्चार्ज होते ही भर आया भांजी Arti Singh का दिल, कहा 'दुनिया की दुआ होती'...

Arti Singh On Govinda Gets Discharged: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आखिरकार गोली लगने के 3 दिन बात अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऐसे में एक्टर की भांजी आरती सिंह ने अपनी खुशी जाहीर कर नोट लिखा है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए वह प्यार स नोट।

Arti Singh On Govinda Gets Discharged: 1 अक्टूबर को गोविंदा को पैर में गोली लगी थी जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गलती से एक्टर को अपनी ही रिवॉलवेर से गोली लग गई थी। इस दौरान फैंस एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे जो अब कबूल हो गई है। गोली लगने के 3 दिन बाद एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जिससे परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी खुश हैं। अब इस खुशी के मौके पर एक्टर की भांजी आरती सिंह ने प्यारा स नोट शेयर किया है।

Arti Singh On Govinda Gets Discharged

गोविंदा (Govinda) को आखिरकार गोली लगने के बाद डॉक्टर ने घर जाने की अनुमति दे दी है। आज दोपहर एक्टर को अस्पताल के बाहर मीडिया और फैंस ने स्पॉट किया, जिसकी तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। अब इस मौके पर एक्टर भांजी आरती सिंह (Arti Singh) ने एक वीडियो शेयर कर अपने मामा के लिए प्यारा का मैसेज लिखा है। आरती ने लिखा कि अच्छे लोगों के साथ दुनिया की दुआएं होती हैं। वहीं इसी के साथ एक और वीडियो शेयर कर लिखा कि हीरो नंबर 1'..।

End of Feed