टीवी मसाला

Anupamaa में लीड एक्ट्रेस बन एंट्री मारेंगी Shivangi Joshi, 15 साल के लीप के बाद काटेंगी रूपाली गांगुली का पत्ता?

Shivangi Joshi shortlisted to play female lead role in Anupama: ​राजन शाही का शो अनुपमा (Anupama) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब नई रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि स्टार शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को अनुपमा में लीड रोल के अप्रोच किया गया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Shivangi Joshi

Shivangi Joshi shortlisted to play female lead role in Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। अपनी दमदार कहानी और आकर्षक किरदारों के चलते यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। लेकीन पिछले कुछ समय से रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा। इसके अलावा अब आज एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक ये रिश्ता क्या कहलाता है कि स्टार शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को अनुपमा में लीड रोल के अप्रोच किया गया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा में 15 साल का लीप आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स नए किरदारों को अप्रोच कर रहे हैं। बता दें की गॉसिप टीवी ने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसके अनुसार अनुपमा (Anupama) में लीड रोल के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को अप्रोच किया गया है। 'नायरा' के किरदार से मशहूर शिवांगी जोशी अब एक बार फिर टीवी पर अनुपमा सीरीयल के जरिए नई छाप छोड़ने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अनुपमा के वर्तमान ट्रैक पर नजर डालें तो अनुपमा-अनुज फिर एक बार शादी करने वाले हैं। पूरा परिवार जश्न की तैयारी में लगा हुआ है। लेकीन आने वाले एपिसोड में शादी के मंडप पर कुछ ऐसा होगा जिसे देख सबके होश उड़ जाएंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article