Govinda Attends Arti Singh Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ मुंबई के आईस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिये। आरती सिंह की शादी में परिवार के साथ-साथ टीवी जगत के कई सितारों ने भी शिरकत की। आरती सिंह (Arti Singh) के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को भी शादी पर सबसे ज्यादा इंतजार एक्टर गोविंदा (Govinda) का था। जिन्हें लेकर ये भी खबर आई थी कि वह शादी से किनारा कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने अपनी भांजी से वादा निभाया और शादी में पहुंचकर आरती सिंह व दीपक चौहान को आशीर्वाद दिया। गोविंदा का आरती सिंह की शादी से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोविंदा (Govinda) ब्लैक सूट पहनकर अपनी भांजी आरती सिंह (Arti Singh) की शादी में पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। उन्होंने आरती सिंह से मुलाकात करने के साथ-साथ वहां मौजूद मेहमानों से भी मुलाकात की। गोविंदा ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरती सिंह और दीपक चौहान को आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि शादी में गोविंदा के आने से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की खुशी सातवें आसमान पर थी। उन्होंने पैपराजियों संग बातचीत के दौरान बताया कि वह मामा के शादी में आने से बहुत खुश हैं।
आरती सिंह (Arti Singh) की शादी में गोविंदा (Govinda) के शिरकत करने पर फैंस भी एक्टर की तारीफ करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "शुक्र है कि अंत में इन्होंने अपने दिल की सुनी और शादी में आ गए।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार ये आ गए, इन्हें यहां देखकर खुशी हुई।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आरती बहुत खुश हुई होगी।"
सालों से चल रहा है गोविंदा संग कृष्णा अभिषेक का मन-मुटाव
बता दें कि गोविंदा (Govinda) और कृष्णा अभिषेक का बीते कई वक्त से मन-मुटाव चल रहा है। हालांकि कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि वह आरती की शादी का न्योता सबसे पहले मामा को देंगे। वहीं कश्मीरा ने भी गोविंदा के पैर छूकर उनका स्वागत करने की बात कही थी।
