Arti Singh-Dipak Marriage: शादी के बाद आरती-दीपक ने पैप्स को बांटी मिठाई, कपल ने परिवार संग दिए पोज

Arti Singh-Dipak Wedding Photos: टीवी एक्ट्रेस और दीपक चौहान अब एक दूसरे के हो गए। आज यानी 25 अप्रैल के दिन आरती सिंह और दीपक चौहान ने शादी कर ली। शादी के बाद अब फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपल परिवार संग नजर आ रहा है।

Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 26 2024, 00:26 IST
शादी के बाद सामने आई आरती-दीपक की तस्वीरों ने जीता दिलImage Credit : Instagram01 / 10

शादी के बाद सामने आई आरती-दीपक की तस्वीरों ने जीता दिल

Aarti Singh Marriage Photos: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह की गुरुवार के दिन दीपक चौहान संग शादी हो गई। आरती सिंह की शादी के बाद से हर तरफ सोशल मीडिया पर कपल को लेकर चर्चा हो रही है। शादी के बाद आरती सिंह और दीपक चौहान की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अभी हाल ही में कपल और उनके परिवार वालों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कपल सेट पर पोज देता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा कई तस्वीरें दिल जीतने वाली तस्वीरें भी इस शादी से सामने आईं। आरती सिंह और दीपिक चौहान ने शादी के बाद पैप्स को मिठाई बांटी। तो चलिए एक नजर डालते हैं आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी की फोटोज पर।

आरती-दीपक ने दिए पोजImage Credit : Instagram02 / 10

आरती-दीपक ने दिए पोज

शादी के बाद आरती और दीपक पैप्स को फोटोज के लिए पोज देते हुए नजर आए। कपल की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

बेहद खूबसूरत लगीं आरती सिंहImage Credit : Instagram03 / 10

बेहद खूबसूरत लगीं आरती सिंह

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपने शादी वाले जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आरती सिंह का लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

साड़ी पहने दिखीं शेफाली जरीवाला Image Credit : Instagram04 / 10

साड़ी पहने दिखीं शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला शादी में साड़ी लुक में दिखाई दीं। शेफाली जरीवाला की तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शादी के बाद खुश दिखे आरती-दीपकImage Credit : Instagram05 / 10

शादी के बाद खुश दिखे आरती-दीपक

आरती सिंह और दीपक चौहान शादी के बाद इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

​बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने जमाया रंगImage Credit : Instagram06 / 10

​बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने जमाया रंग

आरती सिंह की शादी में बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर संग में नजर आए। बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर ने शादी में रंग जमा दिया।

परिवार संग दिखे दीपक-आरतीImage Credit : Instagram07 / 10

परिवार संग दिखे दीपक-आरती

आरती सिंह और दीपक चौहान इस तस्वीर में अपने परिवार के साथ दिखाई दिए। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

​अर्चना पूरन सिंह संग नजर आए कपिल शर्माImage Credit : Instagram08 / 10

​अर्चना पूरन सिंह संग नजर आए कपिल शर्मा

शादी में कपिल शर्मा को-स्टार अर्चना पूरन सिंह संग नजर आए। अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

अंकित गुप्ता-प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी ने खींचा ध्यानImage Credit : Instagram09 / 10

अंकित गुप्ता-प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी ने खींचा ध्यान

अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी ने शादी में सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों साथ में पोज भी देते नजर आए।

दीपक-आरती ने बांटी मिठाईImage Credit : Instagram10 / 10

दीपक-आरती ने बांटी मिठाई

आरती सिंह और दीपक चौहान अपनी शादी के बाद पैप्स को मिठाई बांटते हुए नजर आए। कपल की इस सादगी पर लोगों का दिल आ गया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!