Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। शो में ईशा मैम को गोली लगने के बाद अक्का साहिब और यशवंत राव काफी परेशान हो गए थे। अक्का साहिब ईशान को ईशा से दूर करने के लिए साजिश रचती है। अक्का साहिब ईशा को फोन करके कहती हैं कि ईशान ने तुमसे इलाज के पैसे मांगे हैं। ईशा को इस बात से हैरानी होती है और अपने बेटे को 3 लाख का चेक थमा देती है। ईशा इस बात से टूट जाती है और उसे लगता है कि ईशान उससे इतनी नफरत कैसे कर सकता है।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit Pic: instagram)
ईशान ईशा के चेक देने से काफी नाराज होता है। वो सवि को समझता है कि उसने ये सब अपने फर्ज के लिए किया है। उसने किसी के कोई पैसे नहीं मांगे। लेकिन सवि ईशान की कोई बात नहीं सुनती है। सवि रात को ईशान के घर जाकर उसे उसकी गलती का एहसास दिलाती है। वो कहती हैं कि ईशान सर आप पैसे कैसे मांग सकते हैं। आपकी वजह से मेरी ईशा मैम खाना तक नहीं खा रही हैं।
भोसले परिवार में होगी ईशा की एंट्री
ईशान दोबारा सवि से कहता है कि उसने कोई पैसे नहीं मांंगे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान के बर्थडे के लिए पूरा परिवार प्लानिंग करता है। सभी घरवाले खुश होते हैं। तभी सवि भोसले परिवार में आकर सभी से अपनी बात कहती है। सवि अपने साथ ईशा को लेकर आ गईं। ईशा को अपने सामने देखकर ईशान फिर से नाराज हो जाएगा या नहीं। इसके लिए हमें अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा।
