Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में रहता है। शो में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ईशान और सवि की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। भाविका इससे पहले 'मैडम सर', 'जीजी मां' समेत कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस का ये पहला शो है जिसमें वो सवि का लीड रोल प्ले कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने किरदार से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।
Bhavika Sharma Kharon Ke Khiladi 14 (credit Pic: Instagram)
भाविका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो कभी भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि मुझे हर चीज से डर लगता है। मैं शायद डांस रियलिटी शो कर सकती हूं क्योंकि मुझे डांस पसंद है।
भाविका नहीं बनेंगी किसी रियलिटी शो का हिस्सा
एक्ट्रेस ने आगे कहा, वो कभी शायद बिग बॉस का हिस्सा भी नहीं होगी। उन्होंने कहा, बिग बॉस में बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैं। अगर मुझसे किसी ने बदतमीजी से बात की तो मैं रोने लगूंगी। हालांकि आप नहीं जानते हैं कि कब क्या हो जाए। वहीं, फैंस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स शो के लिए सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं।
अगर बात गुम है किसी की प्यार करें तो मेकर्स धमाकेदार ट्रैक लाने वाले हैं। ईशान सवि के सामने कबूल कर लेगा कि उसके पूरे परिवार की मौत का कारण वो है। क्या सवि ईशान को माफ कर अपने प्यार को चुनेगी।
