टीवी मसाला

GHKKPM फेम आयशा सिंह की बिगड़ी तबीयत, फैंस ने की जल्दी ठीक होने की दुआ

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह कई दिनों सोशल मीडिया से दूर हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि आखिर क्यों वो सोशल मीडिया से दूर थी। इतना ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो बीमार है। एक्ट्रेस की फोटो देख फैंस की चिंता बढ़ गई है।

Image

Ayesha Singh (credit pic: Instagram)

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह (Ayesha Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस शो में एक्ट्रेस ने सई का रोल प्ले किया था। शो से अलविदा कहने के बाद से एक्ट्रेस किसी शो में नजर नहीं आई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया से भी दूर थी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि वो सोशल मीडिया से क्यों दूर थी। एक्ट्रेस ने फैंस से अपनी प्राइवेसी की अपील की है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की हैं जिसमें से एक में उनका मुंह सूजा हुआ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वो जल्द ही ठीक हो जाएगी। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। एक्ट्रेस के पोस्ट के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है।

आयशा सिंह की तबीयत है खराब

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर लिखा, मैं आप सभी से माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि मैं इतने दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो बीमार है और ठीक होने की कोशिश कर रही है। मैं आप सभी से प्राइवेसी की अपील करती हूं और आप सभी मेरे लिए प्रार्थना करें। याद है मम्मी-पापा कहते हैं कि ज्यादा मत हसो बाद में रोऐगे तो पहली तीन फोटो खूब हंसने वाली है और आखिरी फोटो में मैं रिकवरी मोड में हूं। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयशा की सोसल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article