शरारत 90 के बच्चों का पॉपुलर शो था। इस शो ने दर्शकों का खूब एंटरटने किया था। शो में तीन परियों को दिखाया जाता है जिनेक पास जादू होता है। ये परियां इस जादू का कैसे इस्तेमाल करती है। इसी के इर्दगिर्द कहानी घूमती है। इस शो से कई स्टार्स को पहचान मिली। इस लिस्ट में श्रुति सेठ, सिंपल कौर से लेकर करणवीर बोहरा तक का नाम शामिल है। ये शो 2003 में ऑन एयर हुआ था। 21 साल बाद आइए देखते हैं शो के कलाकार अब कैसे दिखते हैं।
अदिति मलिक ने शो में मीता का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। पहले के मुकाबले एक्ट्रेस अब ज्यादा सुंदर दिखती हैं।
शरारत में फरीदा जलाल ने नानी का रोल निभाया था। एक्ट्रेस ने अपने कैरेक्टर से फैंस का दिल जीत लिया था।
शो में सिंपल कौर ने परमिंदर उर्फ पैम का रोल प्ले किया था। 21 साल बाद भी एक्ट्रेस को उनके इस रोल के लिए फैंस जानते हैं।
देजी ईरानी ने शो में रानी देव का रोल प्ले किया था। उनका रोल काफी मजेदार था। 21 साल बाद एक्ट्रेस को देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल है।
श्रुति सेठ ने शो में जिया का रोल प्ले किया था। एक्ट्रेस की क्यूटनेस और मासूमियत ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। 21 साल बाद एक्ट्रेस अब ऐसी दिखती हैं।
करणवीर बोहरा ने शो में ध्रुव का रोल निभाया था। 21 सालों में एक्टर का लुक काफी बदल गया है।
शो में पूनम नरुला ने राधा मल्होत्रा का रोल किया था। एक्ट्रेस ने शो का लीड कैरेक्टर प्ले किया था।