टीवी मसाला

GHKKPM: टीआरपी में टॉप 10 से बाहर होते ही दर्शकों ने मेकर्स के सिर फोड़ा ठीकरा, बोले- और लाओ फिजूल के लीप...

Fans Reaction On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin TRP: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी इस कदर गिर गई है कि शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। इस बात को लेकर अब दर्शकों ने मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की है, साथ ही सवि और रजत को याद किया है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में की गिरती टीआरपी पर दर्शकों ने कसा तंज

Fans Reaction On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin TRP: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते चार साल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर अपनी जगह बनाई। लेकिन तीसरी पीढ़ी की शुरुआत के बाद से ही 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी गिरनी शुरू हो गई और अब नौबत ये आ गई है कि सीरियल टॉप 10 से भी बाहर हो चुका है। बीते सप्ताह जहां परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' 10वें नंबर पर नजर आया था तो वहीं अब शो टॉप 10 से भी निकल चुका है। इस बात पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं, साथ ही मेकर्स को गिरती टीआरपी का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की गिरती टीआरपी पर कुछ दर्शकों ने तालियां भी बजाईं और ये तक कहा कि मेकर्स की तेजी से टीआरपी लाने की लालच ने इसका भट्टा ही बैठा दिया है। कुछ यूजर्स ने गिरती टीआरपी के लिए जनरेशन लीप को भी जिम्मेदार ठहराया। एक यूजर ने 'गुम है किसी के प्यार में' की रेटिंग के लिए मेकर्स पर तंज कसते हुए कहा, "आप सवि की प्रेग्नेंसी जर्नी, सरज का रियूनियन और रोमांटिक फेस दिखा सकते थे। लेकिन आप लोग ये नया कचरा दिखाने की जल्दबाजी में थे। दर्शकों ने आप लोगों को अब तक की सबसे कम टीआरपी की भीख दे दी है।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर दर्शक यहीं नहीं रुके। दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं इस बात से गुस्सा और नाराज हूं कि टीआरपी जल्दी बढ़ाने की लालच में इन्होंने सरज के सीन आखिरी के एपिसोड में सही से दिखाए ही नहीं। इन्होंने प्रोपर एंडिंग का ख्याल तक नहीं किया। लेकिन अब? किस तरह का रिवैंप है ये?" तीसरे यूजर ने लिखा, "1.5 से नीचे 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को देखकर अच्छा लगा। उम्मीद करती हूं कि अब चैनल और मेकर्स समझेंगे कि दर्शकों को फिजूल का ये लीप पसंद नहीं आया। हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की याद आ रही है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article