टीवी मसाला

GHKKPM की TRP गिरते ही चैनल ने चलाया मेकर्स पर डंडा, कहानी में बदलाव का मिला ऑर्डर!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Star Plus Not Happy With Low TRP: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी बीते सप्ताह काफी कम नजर आई। लीप के बाद ऐसी हालत को देख अब चैनल ने मेकर्स पर सवाल उठाया है। साथ ही मेकर्स को कड़े एक्शन लेने की भी हिदायत दी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को देख चैनल ने चलाया डंडा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Star Plus Not Happy With Low TRP: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' ने शुरुआत से ही टीआरपी में टॉप पर अपनी जगह बनाई थी। लेकिन बीते सप्ताह 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी काफी ज्यादा गिर गई। जहां शो टॉप 2 में था तो वहीं वो लुढ़ककर 10वें नंबर पर आ गया। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की खस्ता हालत को देख अब चैनल ने भी इसपर एक्शन लेने की मांग की है। बताया जा रहा है कि परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी जल्द ही नए सिरे से शुरू की जाएगी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर गॉसिप टीवी ने ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया कि स्टार प्लस 'गुम है किसी के प्यार में' की परफॉर्मेंस से खुश नहीं है। ट्वीट में लिखा नजर आया, "स्टार प्लस 'गुम है किसी के प्यार में' की परफॉर्मेंस से जरा भी खुश नहीं है। मेकर्स जल्द ही इसकी स्टोरी लाइन को आगे बढ़ाएंगे। दर्शकों को जल्द ही इसमें वेडिंग ट्रैक देखने को मिलेगा। जबकि पहले ये तय किया गया था कि वेडिंग ट्रैक में कुछ हफ्ते लगेंगे। मेकर्स स्टोरी लाइन को नए सिरे से शुरू करने की भी कोशिश में लगे हुए हैं।"

'गुम है किसी के प्यार में' की परफॉर्मेंस पर परम सिंह ने भी तोड़ी चुप्पी

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की गिरती परफॉर्मेंस को देख नील यानी परम सिंह ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "इस चीज ने मुझपर डायरेक्ट असर नहीं किया, बल्कि इनडायरेक्टली किया है। मैं अपने आसपास मौजूद लोगों में दबाव और परेशानियां महसूस कर सकता हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article