Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Have Tannaz Irani Entry: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अब टॉप पर जगह बना ली है। इसकी रेटिंग दोगुनी-तिगुनी करने के लिए अब मेकर्स ने फिर से दांव खेला है। दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में 'बरसातें' एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो आगे चलकर विलेन का किरदार अदा करती दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर ने मन्नारा से साझा किया एक्स वाइफ की दूसरी शादी का सच, सरेआम बयां किया दर्द
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स ने कहानी में ट्विस्ट देने के लिए तनाज ईरानी की एंट्री कराने का फैसला किया है। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनाज ईरानी 'गुम है किसी के प्यार में' में विलेन का किरदार अदा करती दिखाई देंगी, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।
'गुम है किसी के प्यार में' में होगी 'अनुपमा' एक्टर की एंट्री
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए 'अनुपमा' एक्टर की भी एंट्री हो सकती है। खबरों की मानें तो शो में गुरु हरयाणी भी भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के शो में कदम रखेंगे। वह 'गुम है किसी के प्यार में' में सवि के बॉस के तौर पर कदम रखेंगे, जो आगे चलकर सवि और ईशान की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने का काम भी करेंगे।
