GHKKPM fame Sumit Singh is Married: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में रीवा का रोल अदा कर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सुमित सिंह (Sumit Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सुमित सिंह को लेकर खबर थी कि वह 'मीत' एक्टर शगुन पांडे को डेट कर रही हैं लेकिन एक्ट्रेस ने इन बातों को पूरी तरह से झूठा बताया और कहा कि शगुन पांडे केवल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट पर उनसे मिलने आए थे, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि इस सबसे इतर अब ये भी बात सामने आ रही है कि एक्ट्रेस सुमित सिंह पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।
सुमित सिंह (Sumit Singh) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह दुल्हन के लिबास में डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह के साथ नजर आईं। फोटोज में सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने 'अजमेर 92' में पुष्पेंद्र सिंह के साथ काम भी किया था। एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह का एक बेटा भी है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पति या बेटे के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं। सुमित सिंह और पुष्पेंद्र सिंह अभी भी साथ हैं या अलग हो गए हैं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
बता दें कि सुमित सिंह (Sumit Singh) ने भी कभी लोगों को ये जाहिर नहीं होने दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। वहीं शगुन पांडे को एक्ट्रेस ने अच्छा दोस्त बताया था। एक्ट्रेस का कहना था कि उनके बारे में झूठी कहानियां बनाई जा रही हैं। उनके और शगुन के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
