टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के मेकर्स के खिलाफ क्यों नहीं बोलतीं Hina Khan? एक्ट्रेस ने सालों बाद खोला राज

Hina Khan on YRKKH Makers: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स को लेकर खुलासा किया। उन्होंने यह बताया की कैसे शो से निकाले जाने पर पिता ने उनको कसम दी थी कि वो कभी भी मेकर्स के खिलाफ कोई शब्द नहीं कहेंगी।

Image

Hina Khan on YRKKH Makers

Hina Khan on YRKKH Makers: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस हिना खान ने इस शो में कई सालों तक काम किया लेकिन मेकर्स संग लड़ाई के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच मनमुटाव बहुत ज्यादा हो गया था, जिसके बाद राजन शाही ने एक्ट्रेस को शो से जाने के लिए कह दिया था। अब इस मामले पर खुद हिना खान ने बात कर बताया कि यह सब होने के बाद उनके पिता ने उनसे क्या वादा लिया था।

कुछ समय पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया था कि हिना खान (Hina Khan) को शो से निकालने का एक बड़ा कारण था। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को इस बात से जलन होने लगी थी कि शिवांगी जोशी को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिल रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस ने शूटिंग करने से मना कर दिया था जिसके बाद खुद राजन ने उन्हें शो से जाने के लिए कहा था। अब गलाटा इंडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा है कि मैंने आज तक उनके लिए कुछ नहीं बोला है लेकिन पता नहीं सामने वाले ऐसा क्यूँ कर रहे हैं।

जब मैंने शो छोड़ा तो मेरे पिता काफी दुखी थे, उन्होंने मुझसे वादा मांगा कि मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है कि मेकर्स के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगी। मेरे पिता नहीं रहे और अब मैं उनको दिया हुआ यह वादा नहीं तोड़ सकती हूं। मैं मेकर्स की रिस्पेक्ट करती हूं क्यूंकि उन्होंने मुझे एक्टिंग में पहला ब्रेक दिया था। हिना खान को आखिरी बार टीवी पर कसौटी जिंदगी की में दिखा गया था, जिसे एकता कपूर ने बनाया था। इसके बाद वो फिल्मों और वेब सीरीजेज में हाथ आजमा रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article