Mouni Roy Supports Smriti Irani: बीती 4 जून को भारत देश में लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट जारी हुए। चुनाव के रिजल्ट्स से साफ है कि एक दफा फिर से इस देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी लेकिन इस बार की सरकार में बीजेपी नेता स्मृति ईरान को जगह मिलना मुश्किल लग रही है क्योंकि उन्हें कांग्रेसी नेता किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने अमेठी की सीट से स्मृति ईरान के सामने किशोरी लाल शर्मा को किया था, जिन्हें अमेठी की जनता से भरपूर प्यार मिला और स्मृति ईरानी चुनाव हार गईं। स्मृति ईरान ने मीडिया के सामने आकर हार स्वीकार की और अमेठी की जनता को इतने सालों तक सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया कहा।
लोकसभा चुनाव में अमेठी से सीट हार जाने के बाद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हार को ही स्वीकार नहीं किया बल्कि साथ खड़े लोगों का धन्यवाद किया। स्मृति ईरान को एक्टिंग इंडस्ट्री के लोगों से भी काफी सपोर्ट मिल रहा है और वो इस घड़ी में उनका दुख बांट रहे हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी के साथ काम कर चुकी मौनी रॉय ने भी सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट किया है और कहा है कि वो हमेशा से स्मृति ईरान पर भरोसा करती रही हैं और इस दौर में भी वो उनके साथ खड़ी हैं। मौनी रॉय के अलावा नीना गुप्ता, आशका गरोडिया जैसे कलाकारों ने स्मृति ईरानी का हौसला बढ़ाया है। ये सभी कलाकार सालों से स्मृति ईरान के दोस्त रहे हैं और इन्होंने अच्छा-बुरा दौर साथ देखा है।
मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखरी बार एक्ट्रेस को एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में देखा गया था। इससे पहले एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र में नजर आईं थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को चुनौती दी थी।
