Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sumit Singh Accused To Be Two Timing: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो इ दिनों लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' अभी अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण नहीं बल्कि सेट पर हुए हंगामे के कारण चर्चा में आ गया है। दरअसल, 'मेरा बालम थानेदार' एक्टर शगुन पांडे (Shagun Pandey) शो के सेट पर आए थे, जहां उनका एक्ट्रेस सुमित सिंह के साथ जमकर झगड़ा हुआ। सुमित सिंह को पैनिक अटैक भी आया, जिससे शूटिंग भी दो घंटे तक रुकी पड़ी थी। वहीं अब बताया जा रहा है कि शगुन पांडे ने सुमित सिंह पर टू-टाइमिंग का शक किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शगुन पांडे (Shagun Pandey) का मानना था कि सुमित सिंह (Sumit Singh) का 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के ही को-स्टार से अफेयर चल रहा है। ऐसे में उन्होंने अचानक ही शो पर आकर एक्ट्रेस को रंगे हाथों पकड़ने की भी कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर अचानक सेट पर आए, जिसे देख सुमित सिंह भी हैरान रह गईं। टेली चक्कर की रिपोर्ट्स की मानें तो शगुन पांडे और उस एक्टर के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ, जिसके साथ सुमित सिंह की दोस्ती ज्यादा बढ़ रही थी। हालांकि उस को-एक्टर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है।
शगुन पांडे (Shagun Pandey) के मुताबिके 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का वो एक्टर शादीशुदा है और उनके व सुमित सिंह (Sumit Singh) के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि शगुन पांडे और सुमित सिंह के बीच इस कदर झगड़ा हुआ कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही थीं।
