टीवी मसाला

GHKKPM: लीप के बाद भाविका शर्मा को निकालने की फुल तैयारी में हैं मेकर्स, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma Breaks Silence On Leap: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद पुरानी सभी कास्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसमें भाविका शर्मा का नाम भी शामिल है। लेकिन अब मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले लीप पर भाविका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma Breaks Silence On Leap: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई वक्त से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। हालांकि इसका करंट ट्रैक दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा, जिससे मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीप लाने का फैसला किया है। शो को लेकर खबर थी कि पुरानी सभी कास्ट को हटाकर नए सितारों को शो में कास्ट किया जाएगा। यहां तक कि शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा को भी रिप्लेस कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले पर अब भाविका शर्मा ने भी चुप्पी तोड़ी है।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले लीप को लेकर भाविका शर्मा से भी सवाल-जवाब किये गए। क्योंकि बताया जा रहा है कि उनकी जगह अब दो नई एक्ट्रेस शो में आएंगी। हालांकि पहले तो भाविका शर्मा ने इन सवालों को टालने की कोशिश की। लेकिन बाद में चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। हमें अभी तक इस बारे में सूचित नहीं किया गया है।" बता दें कि भाविका शर्मा की जगह शो में एक्ट्रेस आस्था शर्मा और एक्ट्रेस ऋचा राठौड़ ले सकती हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले लीप से हैरान हैं शक्ति अरोड़ा

शक्ति अरोड़ा ने भी 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले लीप को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा था कि शो की टीआरपी अच्छी आ रही है। ऐसे में कोई लीप क्यों ही लेना चाहेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article