GHKKPM Spoiler 3 September: बाप की हरकतों के कारण सदमें जाएगी सई, नशे में आशका के घर कोहराम मचाएगा रजत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 3 September, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि सवि सई का डर दूर करने की कोशिश करेगी। वहीं आशका रजत को फंसाने की कोशिश करेगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 3 September, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। साल 2020 से ही 'गुम है किसी के प्यार में' न केवल टीवी की दुनिया में धूम मचा रहा है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी राज करता है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में बीते दिन देखने को मिला कि रजत सई को लेने के लिए स्कूल जाता है। लेकिन वो सई को छोड़कर किसी और बच्ची को अपने साथ घर ले आता है। इसे देख भाग्यश्री तो रजत को बातें सुनाती ही है, वहीं सवि भी उसे जमकर फटकारती है। दूसरी ओर रजत का बर्ताव देख सई को सदमा लग जाता है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

End of Feed