टीवी मसाला

Anupama के सेट पर Rupali Ganguly हुईं चोटिल, सीन शूट करते समय हुआ एक्ट्रेस संग हादसा

Rupali Ganguly Injured: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पैरों में चोट लगी है। एक्ट्रेस सीरियल अनुपमा के सेट पर घायल हो गई और उन्हे पैर में गंभीर चोट लगी है, इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली द्वारा शेयर की गई तस्वीर।

Image

Rupali Ganguly Injured On Sets Anupama

Rupali Ganguly Injured: सीरियल अनुपमा (Anupama) से घर-घर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली की फैन फालोइंग दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस की एक्टिंग से सीरियल की टीआरपी तिगुनी होने में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। रूपाली सोशल मीडिया पर अपने सेट से लेकर घर तक की सभी अपडेट फैंस को देती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस संग अनुपमा के सेट पर हादसा हो गया जिसके चलते वह चोटिल हो गईं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली द्वारा शेयर की गई उनकी चोट की तस्वीरें।

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की जिसमें उनके पैर में चोट लग गई है और पट्टी बंधी हुई है। अनुपमा के सेट पर एक सीन शूट करते हुए एक्ट्रेस इस हादसे का शिकार हुईं और अपने आप को चोटिल कर बैठी। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है लेकिन तस्वीर देखने के बाद फैंस उन्हे ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चोट लगे पैर की तस्वीर शेयर कर लिखा 'लो बोलो'..। रूपाली गांगुली शो अनुपमा से एक तगड़ी फैन फालोइंग बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है जिसकी अभी तक मेकर्स ने पुष्टि नहीं की है।

Rupali Ganguly Injured On Sets Of Anupama

Rupali Ganguly Injured On Sets Of Anupama

सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि मेघा ने अनुपमा को चाकू मार दिया था जिसकी वजह से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। डॉक्टर और घवरलों की दुआ के कारण अनुपमा को नई जिंदगी दान मिली है। अब आशा भवन में अनुज और आध्या मिलकर अनुपमा के ठीक होने का जश्न मनाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कुछ दिन पहले शो को कहानी में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने अनुपमा को 4 साल बाद छोड़ दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article