टीवी मसाला

GHKKPM: सीजन 1 से इस शख्स को लाकर सवि की जिंदगी बदलेंगे मेकर्स, TRP की खातिर खेला दांव

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Siddharth Bodke Back: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने छोटे पर्दे पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं। वहीं हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' में एक पुराने सितारे की वापसी हुई है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में हुई इस किरदार की वापसी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Siddharth Bodke Back: टीवी के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद अब 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) ने भी टीआरपी में 'अनुपमा' को पछाड़ने की कसम खा ली है। खास बात तो यह है कि इस चीज के लिए मेकर्स ने दांव भी खेला है। दरअसल, भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज के शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने सीजन 1 के पुराने किरदार की वापसी कराई है। इस किरदार के बारे में जानकर किसी की भी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में वापसी करने वाला ये किरदार कोई और नहीं बल्कि जगताप यानी सिद्धार्थ बोडके (Siddharth Bodke) हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' में सिद्धार्थ बोडके ने शुरुआत में नेगेटिव रोल अदा किया था। लेकिन लीप के बाद जगताप का किरदार पूरी तरह बदल गया और उसने सवि संग बेटी की तरह व्यवहार किया। खास बात तो यह है कि जगताप एक बार फिर से सवि का सहारा बनेगा और इस बार वकील बनकर अपनी लाडली की मदद करेगा। 'गुम है किसी के प्यार में' में जगताप को वापस देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जगताप यानी सिद्धार्थ बोडके (Siddharth Bodke) को वापिस देख एक यूजर ने लिखा, "ओ जग्गू मामा हैं यहां। सच कहूं तो मुझे हर बार अच्छा लगा है, जब-जब ये जगताप को वापिस लेकर आए हैं। खासकर लीप के बाद, जब सवि बच्ची थी। इसका रिश्ता सवि और सई के साथ बेहद खास है। दूसरे यूजर ने लिखा, "सवि के जग्गू मामा आ गए। मुझे लग रहा है कि ये लोग सवि के अतीत को दिखाएंगे। जग्गू मामा वाट लगा देना रजत, आशिका और कियान की।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जगताप माणे आ गया है। वो सीन नहीं भूल सकती, जब सई ने इसके माथे पर लूजर लिखा था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article