Aishwarya Sharma Cryptic Post Says I Become Bad Person: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी बनकर ऐश्वर्या शर्मा को भले ही लोगों की नफरत झेलनी पड़ी, लेकिन आज भी उनकी एक्टिंग की तारीफ की जाती है। 'गुम है किसी के प्यार में' के बाद ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'बिग बॉस 17' में भी हाथ आजमाया था। इन दिनों ऐश्वर्या शर्मा भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिेए फैंस से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने जताया कि वह जिंदगी के उतार-चढ़ाव से तंग आ चुकी हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी पोस्ट में गुस्से का भी जिक्र किया।
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे बिना कुछ सोचे समझे बोलने वाली और बेसब्र इंसान के तौर पर जाना जाता है, लेकिन कोई देखना नहीं चाहता कि मैंने बहुत मौसे दिये हैं और इंतजार भी किया है कि सब अच्छा होगा। मैंने हमेशा ही सकारात्मक चीजों को देखने की कोशिश की है और लोगों को माफ भी करना चाहा है। लेकिन जब सीमा पार हो जाती है तो मैं रिएक्शन देती हूं और एक ज्वालामुखी की तरह फटती हूं। और मैं बुरी इंसान बन जाती हूं। ऐसे में वक्त मेरा इम्तेहान ले रहा है। मैं स्थिति के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मुझे पता नहीं कब तक।"

ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) अक्सर पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को भी आड़े हाथों लेती नजर आती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने रील वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "जिंदगी है झंडवा, फिर भी है घमंडवा।"
